अवैध खनन करने पर जेसीबी व टिप्पर जब्त
संतोषगढ़ के पास एक निजी पैलेस की आड़ में चल रहे अवैध खनन के खेल को संतोषगढ़ पुलिस टीम ने बेनकाब किया है।
संवाद सहयोगी, संतोषगढ़ : संतोषगढ़ के पास एक निजी पैलेस की आड़ में चल रहे अवैध खनन के खेल को संतोषगढ़ पुलिस टीम ने बेनकाब किया है। पुलिस ने टिप्पर व जेसीबी को जब्त किया है। शुक्रवार रात को 11 बजे के करीब संतोषगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआइ प्रदीप सिंह अपनी टीम के साथ शहर में गश्त पर थे। इसी बीच टीम को एक निजी पैलेस के पास से जाने वाले रास्ते पर स्वां नदी के नजदीक अवैध खनन की गतिविधियां चले होने की भनक लगी। चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह सहित पुलिस कर्मी यशपाल, मुखवंत सिंह व नीरज ने दबिश दी। अवैध खनन में लगे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर टिप्पर सहित अवैध खनन में जुटी जेसीबी को जब्त कर लिया। दोनों वाहनों को पुलिस चौकी लाया गया। एएसपी विनोद धीमान ने बताया इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।