Move to Jagran APP

जन्मतिथि में उलझा प्रेम विवाह, युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

उपमंडल के एक गांव में प्रेम विवाह जन्म प्रमाणपत्र के बीच में उलझ कर रह गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 08:02 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 08:02 PM (IST)
जन्मतिथि में उलझा प्रेम विवाह, युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, अम्ब : उपमंडल के एक गांव में प्रेम विवाह जन्म प्रमाणपत्र के बीच में उलझ कर रह गया है। एक तरफ लड़की की मां पंचायत बर्थ सर्टिफिकेट के आधार पर अपनी बेटी को नाबालिग बता रही है, वहीं दूसरी तरफ लड़की अपने मेट्रिक सर्टिफिकेट के आधार पर अपने आपको बालिग बताते हुए अपनी शादी को सही ठहरा रही है। इसी बीच पुलिस ने लड़की की मां के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

loksabha election banner

दरअसल कुछ दिन पूर्व लड़की ने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ अपने पड़ोस के लड़के के साथ एक मंदिर में जाकर शादी रचा ली थी। लड़की के परिजनों ने पुलिस थाना अम्ब में शिकायत दी थी। बताया था गांव का एक लड़का बहला-फुसला कर शादी की नीयत से भगाकर ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की को लड़के के रिश्तेदारों के घर से बरामद कर लिया। लड़की ने थाना में अपना दसवीं का सर्टिफिकेट पुलिस को दिखाया तो जिसके अनुसार लड़की की उम्र 18 साल से अधिक है। दूसरी तरफ लडकी की मां का दावा है कि उसकी बेटी की उम्र 16 साल है। इस मामले को लेकर लड़की की मां पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक ऊना से भी मिली थी और पंचायत सर्टिफिकेट दिखाते हुए अपनी बेटी की उम्र 16 साल बताई थी। उसने आरोप लगाया था कि लड़का उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है और दुराचार भी किया है।

इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब लड़की ने पुलिस के सामने अपना दसवीं का सर्टिफिकेट पेश कर दिया और अपने आपको बालिग साबित कर दिया। कहा उसने यह शादी अपनी मर्जी से की है और वह लड़के के साथ ही रहेगी। मामले में पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आइपीसी की धारा 363, 366 ए व पोक्सो एक्ट 12 के तहत मामला दर्ज किया है लेकिन लड़की ने मेडिकल करवाने से मना कर दिया है। हालांकि पुलिस ने लड़की के कोर्ट में बयान दर्ज करवाए हैं। इस मामले में डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने कहा पुलिस लड़की की उम्र के दस्तावेजों की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.