युवक ने जहर निगला, पीजीआइ रेफर
ंगाणा उपमंडल के एक गांव में 24 वर्षीय युवक ने जहर निगल लिया।
संवाद सहयोगी, ऊना : बंगाणा उपमंडल के एक गांव में 24 वर्षीय युवक ने जहर निगल लिया। युवक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया है। युवक ने जहर क्यों निगला, इसके कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
शनिवार को शाम के समय गांव कोलका का 24 वर्षीय अंकुश घर पर मौजूद था। इसी बीच शाम के समय उसने संदिग्ध हालात में जहर निगल लिया। थोड़ी ही देर में उसकी तबीयत खराब होने लग पड़ी। स्वजनों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने अंकुश को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। इमरजेंसी में उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। स्वास्थ्य में सुधार न होता देख इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने अंकुश को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआइ में अंकुश की हालत स्थिर बताई जा रही है। बंगाणा पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि स्वजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।