Move to Jagran APP

कांस्टेबल पर महिला का शारीरिक शोषण करने का आरोप

एक गांव की महिला के साथ शारीरिक शोषण होने का मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 07:40 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 06:36 AM (IST)
कांस्टेबल पर महिला का शारीरिक शोषण करने का आरोप

जागरण संवाददाता, ऊना : एक गांव की महिला के साथ शारीरिक शोषण होने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने डीएसपी को शिकायत पत्र सौंपा है जिसमें एक कांस्टेबल पर आरोप लगाए हैं। महिला ने शिकायत में कहा है कि उनके पड़ोस गांव का रहने वाला एक पुलिस कर्मचारी करीब 12 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। आरोपित ने उसके अश्लील वीडियो भी बनाया है। आरोपित धमकी देता है कि अगर शारीरिक संबध के बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। महिला का आरोप है कि आरोपित डरा धमका कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। वह उसे जहां भी बुलाता था, जाना पड़ता था। करीब 12 साल से आरोपित का जहां-जहां भी तबादला हुआ, वह उसे वहां-वहां बुलाता रहा। महिला ने बताया कि वह किसी कार्य के संबंध में हरोली क्षेत्र के एक गांव में गई थी। वहां पर उक्त पुलिस कर्मी ने जनता के बीच उसके साथ अश्लील हरकतें की। पीड़ित महिला ने उप पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि उपरोक्त पुलिस कर्मी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इस बारे में डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि उनके पास एक महिला आई थी। मामले की जांच के सदर पुलिस थाना के एसएचओ दर्शन सिंह को निर्देश हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.