चर्म रोग से एक और गाय की मौत, 45 नए मामले
जिला ऊना में पशुओं में चर्म रोग बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक और गाय की मौत हुई है। जिला में अब तक कुल चार पशुओं की मौत हो चुकी है। बुधवार को चर्म रोग के 45 नए मामले सामने आए हैं। अब जिला में ऐसा कोई खंड नहीं है जहां चर्म रोग के मामले न हों। वहीं पशुपालन विभाग ने इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए उपचार अभियान को तेज कर दिया है। स्वस्थ पशुओं को इससे बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी शुरू कर दिया है।
संवाद सहयोगी, ऊना : जिला ऊना में पशुओं में चर्म रोग बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक और गाय की मौत हुई है। जिला में अब तक कुल चार पशुओं की मौत हो चुकी है। बुधवार को चर्म रोग के 45 नए मामले सामने आए हैं। अब जिला में ऐसा कोई खंड नहीं है जहां चर्म रोग के मामले न हों। वहीं पशुपालन विभाग ने इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए उपचार अभियान को तेज कर दिया है। स्वस्थ पशुओं को इससे बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी शुरू कर दिया है।
बुधवार को धमांदरी गांव में एक गाय की मौत हुई। इस गाय में कुछ रोज से चर्म रोग के लक्षण थे। पशुपालक ने पालन विभाग को सूचित किया था। जिला में चर्म रोग के प्रतिदिन दर्ज हो रहे नए मामलों के साथ अब कुल प्रभावित पशु 278 हो गए हैं।
उधर पशु पालन विभाग की टीमों ने स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण शुरू कर दिया है। मंगलवार को भी जिले के कुछ खंडों में पशुओं का टीकाकरण किया गया था। मंगलवार और बुधवार को कुल मिलाकर साढ़े तीन हजार पंजीकृत पशुओं का टीकाकरण किया गया है। जिला में पौने दो लाख के करीब पंजीकृत पशु हैं।
बेसहारा पशुओं के टीकाकरण बिना संभव नहीं बीमारी पर जीत
जिला में चर्म रोग पशुओं को चपेट में ले रहा है। ऐसे में इस रोग की मार सड़कों पर यहां वहां घूमने वाले बेसहारा पशुओं पर भी पड़ेगी। हैरत इस बात की है कि चर्म रोग से प्रभावित होने वाले पशुओं को विभाग उपचार दे रहा है और स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण भी कर रहा है। लेकिन यदि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं में चर्म रोग फैलता है तो ऐसे पशु अन्य पशुओं को भी इस रोग की चपेट में लेंगे। विभाग को इन बेसहारा पशुओं का भी टीकाकरण करना चाहिए। पशुओं को चर्म रोग से बचाव के लिए टीकाकरण सहित उपचार संबंधित हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। घर द्वार पर पहुंचकर टीकाकरण किया जा रहा है।
-जय सिंह सेन, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग।