Move to Jagran APP

अपने लिए सोचें नसीहत देने वाले भाजपाई : मुनीष

कांग्रेस को अपना कुनबा संभालने की नसीहत देने वाले भाजपाई अपने लिए सोचें।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 06:59 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 06:59 PM (IST)
अपने लिए सोचें नसीहत
देने वाले भाजपाई : मुनीष
अपने लिए सोचें नसीहत देने वाले भाजपाई : मुनीष

जागरण संवाददाता, ऊना : कांग्रेस को अपना कुनबा संभालने की नसीहत देने वाले भाजपाई अपने लिए सोचें। कांग्रेस नेता एकजुट हैं जिसे देखकर भाजपा में खलबली मच गई है। भाजपाई अनाप-शनाप बयानबाजी कर खुद को बहलाने का प्रयास कर रहे हैं। यह बात मंगलवार को यहां जारी बयान में कुटलैहड़ युकां अध्यक्ष मुनीष बैंस ने कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में जनता को केवल महंगाई मिली है। डीजल, पेट्रोल, खाद्य सामग्री और दैनिक जरूरतों की वस्तुओं की कीमत आसमान छू रही है। जनता सब देख रही है। भाजपा का झूठ और फरेब ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाला है। जनता इनकी असलियत को जान चुकी है। इसका खामियाजा भाजपा को पहले उपचुनाव व बाद में वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। प्रदेश भाजपा के हालात हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कुटलैहड़ दौरे के दौरान सामने आए हैं। भाजपा की तनातनी और गुटबाजी कुटलैहड़ में जगह-जगह लगी उद्घाटन पट्टिकाएं बयां कर रही है। गुटबाजी की बात कांग्रेस नहीं कर रही लेकिन जो प्रत्यक्ष प्रमाण है, उसे कैसे झुठलाया जा सकता है।

बैंस ने कहा कि जो लोग अपने मुखिया को दरकिनार कर शेखी बघार रहे हैं, वे कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं के संबंध में क्या कहेंगे। कुटलैहड़ में भी विकास को भाजपा की देन बताने वाले सच्चाई से अवगत हो जाएं कि जिन विकास योजनाओं का वे श्रेय ले रहे हैं, वे सभी कांग्रेस की देन हैं। यह बात कांग्रेस विचारधारा के लोग ही नहीं बल्कि भाजपा से जुड़े लोग भी चोरी-छिपे मानते हैं। जिस रामगढ़ धार पेयजल योजना का भाजपाई ढिढोरा पीटते रहते हैं, वे इस बात को याद रखें कि यह योजना तत्कालीन विधायक पंडित रामनाथ शर्मा की देन है। अभी 10 करोड़ 62 लाख रुपये का बजट पाइपलाइन की मरम्मत के लिए स्वीकृत हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.