Move to Jagran APP

आज किसानों के हक में आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत किसानों की समस्याओं को लेकर किसान बचाओ रैली आज निकाली जाएगी। रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। इसके अतिरिक्त काफी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता रैली में भाग ले रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Aug 2022 07:13 PM (IST)Updated: Sun, 21 Aug 2022 07:13 PM (IST)
आज किसानों के हक में आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस
आज किसानों के हक में आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस

संवाद सहयोगी, बंगाणा : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत किसानों की समस्याओं को लेकर किसान बचाओ रैली आज निकाली जाएगी। रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। इसके अतिरिक्त काफी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता रैली में भाग ले रहे हैं। रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

loksabha election banner

कार्यक्रम के आयोजक देसराज मोदगिल ने कहा कि किसान- बागवान फसलों के हो रहे नुकसान के चलते परेशान हैं, लेकिन न तो संबंधित विभाग और न ही वर्तमान सरकार इनकी समस्याओं पर ध्यान दे रही है और न ही नुकसान होने की स्थिति में मुआवजे का प्रविधान कर रही है। विभाग और प्रदेश सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी किसान बचाओ रैली निकाल रही है ताकि परेशानियों से जूझ रहे किसानों के दर्द का कोई हल निकल सके। इसके अतिरिक्त इन समस्याओं को कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में भी शामिल किया जा सके।

उन्होंने बताया कि रैली में कुटलैहड़ के किसानों की खेती को सींचने के लिए गोबिद सागर झील का पानी खेतों तक पहुंचाने, किसानों के कर्ज को माफ करने, 60 वर्ष से ऊपर आयु के किसानों को 5000 रुपये पेंशन देने, किसानों के परिवारों के सभी सदस्यों का मुफ्त इलाज, सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने और इनके लिए खरीद केंद्र उपलब्ध करवाने, किसानों की फसलों के लिए कारगर बीमा योजना समेत अन्य समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। मोदगिल ने क्षेत्र के किसानों का आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लें और समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.