भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंदिरा मैदान में चलाया स्वच्छता अभियान
हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष एवं हमीरपुर क्षेत्र के भाजपा प्रभारी संजीव कटवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इंदिरा मैदान ऊना में स्वच्छता अभियान चलाया।
जागरण संवाददाता, ऊना : हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष एवं हमीरपुर क्षेत्र के भाजपा प्रभारी संजीव कटवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इंदिरा मैदान ऊना में स्वच्छता अभियान चलाया। मैदान में बिखरे पड़े लिफाफे, खाली गिलास व कागज को उठाया। सोमवार को आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बाद सफाई अभियान छेड़ा गया। कटवाल ने कहा जिला एवं खेल सेवा विभाग से इस मैदान को पार्टी के कार्यक्रम के लिए लिया गया था। आयोजन सफल रहा और इसकी सफाई भी हमारा दायित्व बनती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर दिया है, इसलिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी इंदिरा मैदान में पहुंचकर सफाई अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रयास है कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री यशपाल राणा, युवा नेता सुमित शर्मा, बल¨वदर कुमार गोल्डी, राजकुमार पठानिया, मोहित बेदी व शिवकुमार मेहन, रामप्रसाद पटियाल, राजेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।