Move to Jagran APP

मोदी का जन्मदिन मनाया, सफाई अभियान चलाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 6

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 05:55 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 05:55 PM (IST)
मोदी का जन्मदिन मनाया, सफाई अभियान चलाया
मोदी का जन्मदिन मनाया, सफाई अभियान चलाया

जागरण संवाददाता, ऊना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 68वां जन्मदिन हमीरपुर के सासंद अनुराग ठाकुर व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ऊना मुख्यालय के वार्ड-4 स्थित कुष्ठ आश्रम में मनाया। अनुराग व सत्ती ने मंदिर में माथा टेक आशीर्वाद लिया। कुष्ठ आश्रम के परिवारों को मिठाई बांटी। आश्रम के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं पर भी मंथन किया।

loksabha election banner

अनुराग ने कहा नरेंद्र मोदी ने आम परिवार में जन्म लिया। कड़े संघर्ष से निकलते हुए जीवन की चुनौतियों का सामना किया। भारत का गौरव बढ़े, इसके लिए सदैव काम किया। राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर चले मोदी ने अपने काम से अपने कद को ऊंचा किया। गुजरात में विकास की बात हो या भारत को विश्व में मजबूत बनाने की बात की जाए, पीएम मोदी का नाम आता है।

सत्ती ने शहर के वार्ड-8 में स्वच्छता अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हैप्पी बर्थ डे कहा। सत्ती व अन्य नेताओं ने सफाई अभियान चलाया। लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता के कार्य को आगे बढ़ाया गया है। यह अभियान एक दिन का नहीं है। हम सबको रोजमर्रा इस पर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर पार्षद पुष्पा देवी, नवीन पुरी, सुदेश कुमारी, जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर बग्गा, तिलक राज सैणी, रवि जैलदार, राकेश ठाकुर, अशोक धीमान, डॉ. हरजिंदर, नवीन पुरी, राजकुमार पठानिया, पार्षद अनिल सैणी, खामोश जैतिक, प्रवीण पुरी, विनय आंगरा, नरेंद्र दुबे, मनीष दुबे, मोहित बेदी व साहिल सेखड़ी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.