विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु और सुरक्षा कर्मी की अभद्रता, गाली-गलौज के बाद जड़े थप्पड़; मारपीट का वीडियो वायरल

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 05 Jul 2026 04:58 PM (GMT+05:30)

चिंतपूर्णी मंदिर में एक श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मी के बीच हुई झड़प का पुराना वीडियो वायरल हो गया है। मंदिर प्रशासन ...और पढ़ें

चिंतपूर्णी माता मंदिर में उलझते सुरक्षा कर्मी और श्रद्धालु।

चिंतपूर्णी माता मंदिर में उलझते सुरक्षा कर्मी और श्रद्धालु।

HighLights

  1. चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु-सुरक्षाकर्मी के बीच झड़प का वीडियो वायरल।

  2. वीडियो में गाली-गलौज और थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया।

  3. मंदिर प्रशासन ने वीडियो को पुराना बताया, रविवार का नहीं।

संवाद सहयोगी, चिंतपूर्णी (ऊना)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी के बीच झड़प हो गई। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। हालांकि मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो रविवार का नहीं है, बल्कि पुराना है, जिसे किसी व्यक्ति ने आज इंटनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया है।

करीब 30 सेकंड के इस वीडियो में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान एक श्रद्धालु और सुरक्षा कर्मी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। वीडियो में श्रद्धालु यह कहते हुए सुनाई देता है कि वह पंजाब का यात्री नहीं है। इस पर सुरक्षा कर्मी जवाब देता है कि यदि वह हिमाचल का है तो उसे क्या फर्क पड़ता है। 

प्रसाद की टोकरी साथी को देकर जड़ दिया थप्पड़

इसके कुछ ही क्षण बाद श्रद्धालु अपने हाथ में पकड़ी प्रसाद की टोकरी किसी अन्य व्यक्ति को थमा देता है और सुरक्षा कर्मी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे थप्पड़ मार देता है। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है।

लोगों ने किया बीच-बचाव

घटना के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद अन्य श्रद्धालु और आसपास के लोग तुरंत बीच-बचाव के लिए आगे आते हैं तथा दोनों को अलग कर स्थिति को शांत करवाते हैं। वीडियो में भी कुछ लोग विवाद को बढ़ने से रोकने का प्रयास करते हुए दिखाई देते हैं। 

वीडियो के रविवार को वायरल होने के बाद इंटरनेट मीडिया पर इसे लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई लोगों ने इसे ताजा घटना समझकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं।

क्या बोले, मंदिर अधिकारी

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि वायरल किया जा रहा वीडियो रविवार का न होकर पुराना है। किसी व्यक्ति ने इसे आज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बनी।

यह भी पढ़ें: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावितों को जल्द भूमि खाली करने के निर्देश, इन गांवों के लिए जारी की गई चेतावनी