यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जयकिशन के परिजनों को बंधाया ढांढस Una News
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को संतोषगढ़ में दिवंगत भाजपा नेता जय किशन शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे।

ऊना, जेएनएन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को संतोषगढ़ में दिवंगत भाजपा नेता जय किशन शर्मा के निवास स्थान पर पहुंचे। सीएम ने पंडित जय किशन शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया और दुख की इस घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया। जयराम ने कहा जय किशन एक अच्छे राजनेता के साथ नेक इंसान भी थे।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अध्यक्ष रहे पंडित जयकिशन शर्मा बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे। यही वजह रही कि उन्होंने पूरी उम्र समाजसेवक के तौर पर काम किया। उनका जन्म 11 फरवरी 1943 को हरोली हलके के दुलैहड़ में ननिहाल में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा ननिहाल में ही हुई। उसके बाद उनकी पढ़ाई जालंधर में भी हुई, जहां वह किसी रिश्तेदार के पास रहते थे। उन्होंने बचपन से ही आरएसएस की शाखा में जाना शुरू कर दिया था। वहीं से उनमें समाजसेवा और देशप्रेम का जज्बा पैदा हुआ। पढ़ाई पूरी करने के बाद आरएसएस के प्रचारक बने। वह छह साल तक आतंकवाद प्रभावित गुरदासपुर में राष्ट्र भक्ति के लिए सक्रिय रहे।