यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chaitanya Sharma: चैतन्य शर्मा ने विधायक पर साधा निशाना, कहा- सिर्फ शगुन देते हैं आर्थिक स्थिति नहीं सुधारते
Chaitanya Sharma ऊना जिला के विधानसभा क्षेत्र गगरेट में अब अंतिम चरण का चुनाव प्रचार पूरे उफान पर है। लगातार ...और पढ़ें

गगरेट, संवाद सहयोगी। Chaitanya Sharma, ऊना जिला के विधानसभा क्षेत्र गगरेट में अब अंतिम चरण का चुनाव प्रचार पूरे उफान पर है। लगातार नुक्कड़ सभा और बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र गगरेट के अलग-अलग गांवों में छह नुक्कड़ सभाएं कीं। चैतन्य शर्मा ने गांव जोह में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक सुबह नौ बजे गगरेट में आते हैं। किसी की शादी में शगुन देकर वापस घर चले जाते हैं, लेकिन उस परिवार की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए कुछ नहीं किया जाता।
चैतन्य शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने क्षेत्र के लिए कितने विकास कार्य किए, कितने लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरी, कितना रोजगार आया और महंगाई पर क्या हुआ ये सब जानते हैं। आज उद्योग नहीं हैं। उद्योग है तो कामगारों को सुविधा नहीं। ये सब बुनियादी सुविधा कौन देगा। हमने तीन साल में एक कोशिश की जिसके माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर कार्य किया है। 40 हजार के करीब बच्चों को छात्रवृत्तियां दी हैं। 20 हजार के करीब सोलर लाइट लगाई हैं।स्किल डेवलपमेंट के लिए बच्चों को ट्रेनिंग दी है। गगरेट में सिविल अस्पताल की व्यवस्था बुरी तरह चरमा चुकी है। एक मल्टी स्पेशलिस्टी हास्पिटल बनाने जा रहे हैं जो चुनाव आचार संहिता हटते ही 18 महीने में बनकर तैयार किया जाएगा।
