पौधरोपण कर स्कूलों में मनाया पृथ्वी दिवस
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगड़ के अशोका ईको क्लब ने पृथ्वी दिवस पर दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया।
संवाद सूत्र, हरोली/ऊना : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगड़ के अशोका ईको क्लब ने पृथ्वी दिवस पर दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया। क्लब प्रभारी जो¨गद्र कौशल ने बताया कि शिविर के पहले दिन वन विभाग ऊना से वनरक्षक ऊषा ठाकुर ने भाग लिया। उन्होंने बच्चों से जंगलों को व अपने आसपास आग न लगाने की अपील की। प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने पॉलीथीन का प्रयोग न करने, अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ऊषा ठाकुर और प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने भी पौधरोपण किया। इस मौके पर ईको प्रभारी जोगिदर कौशल, सह प्रभारी संदीप धीमान, राजिंद्र कौशल, मुख्य सलाहकार अश्वनी कुमार, विजय सैनी, संतोष, सुषमा, निशा शर्मा, किरण कौशल, रवीश कुमार, सुखजीत कौर सहित बच्चों में आंखल, पूनम, डिम्पी, अंशिका, वंशिका, काजल, अमन, नमन, हर्ष व नामित मौजूद रहे।
उधर ऊना के किडजी स्कूल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य रेणुका चौधरी ने विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया। बताया कि पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं, इसलिए हमें अधिक से अधिक मात्रा में पौधरोपण करना चाहिए।
बहडाला स्थित वशिष्ट पब्लिक स्कूल में पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पें¨टग प्रतियोगिता में स्ट्राबेरी ग्रुप, एप्पल ग्रुप के बच्चों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में आरेंज, मैंगो और मेलन ग्रुप ने हिस्सा लिया। स्ट्राबेरी ग्रुप में कक्षा कक्षा प्रथम से सिमर ने पहला, आरव ने दूसरा तथा सात्विक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा दूसरी से धृति ने पहला, पायल ने दूसरा तथा पीयूष ने तीसरा स्थान हासिल किया। एप्पल ग्रुप से ईशा ने पहला, हरप्रीत कौर ने दूसरा तथा तृषा ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में आरेंज ग्रुप में प्रनित ने पहला, मान्या और रमनीत ने दूसरा व अंविक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। मैंगो ग्रुप में से आकाशी ने पहले, अंजलि ने दूसरा तथा रिद्धि ने तीसरा स्थान हासिल किया। मैलन ग्रुप में आन्या व वंशिका संयुक्त रूप से पहले, मुस्कान दूसरे तथा वंशिका और खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने विद्यार्थियों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने विजेता छात्रों को बधाई दी।