सात कामगारों के खिलाफ मामला दर्ज
ल्यूमिनस उद्योग के सात कामगारों के खिलाफ पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 07:45 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 07:45 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अम्ब : ल्यूमिनस उद्योग के सात कामगारों के खिलाफ पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ट्रक यूनियन गगरेट के एक सदस्य की शिकायत पर की है। उसने आरोप लगाया छह सितंबर को सात कामगारों ने ट्रक यूनियन के सदस्यों का रास्ता रोककर ट्रक चालकों से मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उद्योग में विवाद के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को पुलिस ने दर्ज मामले के तहत ट्रक यूनियन के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। बाद में इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें