ऊना में बस हादसा, एक की मौत; दो घायल
ऊना में एचआरटीसी की बस के पेड़ से टकराने से एक महिला यात्री की मौत हो गई व दो अन्य सवारियां घायल हो गई। ये बस चंडीगढ़ से चंबा जा रही थी।
By BabitaEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 12:00 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 12:00 PM (IST)
ऊना, जेएनएन। पुलिस थाना ऊना के तहत बसाल में एचआरटीसी बस पेड़ से जा टकराई। हादसे में महिला यात्री की मौत व दो अन्य सवारियां घायल हो गईं। मृतका की पहचान सुमित्रा देवी पत्नी जीत कुमार निवासी परेल चम्बा के रूप में हुई है। चम्बा डिपो की बस चंडीगढ़ से चंबा को जा रही थी।
बसाल में पहुंचने पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। मौके पर यात्री सुमित्रा देवी बुरी तरह घायल हो गईं और इसी दौरान दम तोड़ दिया। जबकि बस चालक और एक अन्य सवारियों को चोटें आईं। डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि चालक के बयान लिए गए हैं और हादसा नियंत्रण खोने से हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें