विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल: डिप्टी CM की दिवंगत पत्नी पर BJP नेता की अभद्र टिप्पणी, बोले- मुकेश सठिया गए; कार्यक्रम राजनीतिक स्टंट

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 01 Oct 2026 12:34 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2026 01:16 PM (IST)

हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री द्वारा दिवंगत पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर आयोजित समारोह पर भाजपा नेताओं ने तीखी टिप्पणी की है।

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और भाजपा नेता अजय जोशी।

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और भाजपा नेता अजय जोशी।

HighLights

  1. डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की दिवंगत पत्नी के कार्यक्रम पर भाजपा की टिप्पणी।

  2. भाजपा नेता अजय जोशी ने इसे सहानुभूति की राजनीति और दिखावा बताया।

  3. सिम्मी अग्निहोत्री के योगदान पर सवाल उठाए, सोशल मीडिया पर आलोचना।

जागरण संवाददाता, ऊना। हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की ओर से दिवंगत पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर स्मृति एवं सम्मान समारोह आयोजित करने पर भाजपा नेताओं की ओर से तीखी टिप्पणी की गई हैं। हरोली से भाजपा नेता प्रो. राम कुमार के बाद यहीं से पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक अजय जोशी मर्यादा भूलते ही अभद्र टिप्पणी कर गए। 

अजय जोशी ने सिम्मी अग्निहोत्री के योगदान पर सवाल उठाते हुए कार्यक्रम को सहानुभूति की राजनीति और दिखावा बताया।

मदर टेरेसा नहीं या नेल्सन मंडेला नहीं थीं

जोशी ने कहा कि सिम्मी अग्निहोत्री कोई मदर टेरेसा या नेल्सन मंडेला नहीं थीं कि जिनके  नाम से ऐसे एक कॉलेज का नाम या कॉलेज में बड़ा आयोजन करवाकर राजनीतिकरण किया जाए। अपने जीवनकाल में सिम्मी अग्निहोत्री ने अपने पति के लिए राजनीतिक प्रचार-प्रसार किया है।

सठिया गए हैं मुकेश

अजय जोशी ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री सठिया गए हैं, दिवंगत पत्नी के नाम पर कार्यक्रम कर रहे हैं। ऐसे कलाकारों को कौन बुलाता है। उन्होंने कहा कि सिम्मी अग्निहोत्री का क्षेत्र के लिए या समाज के लिए क्या योगदान है। यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के बजाय हरोली में बैठकर सैलरी लेती रहीं, यह भी एक अपराध है।

Prof Simmi 1

दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर स्वरों से श्रद्धांजलि नाम से गुरदास मान के साथ बनाया गया पोस्टर। 

बच्चों को भी राजनीति से जोड़ा जा रहा

अब ऐसा कर उपमुख्यमंत्री पर केवल दिवंगत पत्नी के नाम सहानुभूति हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को भी राजनीति से जोड़ा जा रहा है। जोशी ने सिम्मी अग्निहोत्री की नौकरी और शिक्षा क्षेत्र में योगदान को लेकर भी सवाल उठाए।

हरोली में किया था समारोह

29 सितंबर को हरोली में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन की ओर से स्मृति एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इसमें शिक्षा, शोध और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी गायक गुरदास मान ने प्रस्तुति दी थी। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में प्रोफेसर रही थीं। फरवरी 2024 में उनका निधन हो गया था। 

Prof Simmi

इंटरनेट मीडिया पर आलोचना

अब भाजपा नेता की टिप्पणी को लेकर इंटरनेट मीडिया का माहौल और राजनीतिक गलियारों में तीखी बहस छिड़ गई है। इंटरनेट मीडिया पर अजय जोशी की ऐसी वाणी को निंदनीय बताया  जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मेजर मनकोटिया पंचतत्व में विलीन: हिमाचल की राजनीति के लंबे अध्याय का अंत, उसूल ऐसे कि ठुकरा दिया था मंत्री पद