सदस्यता अभियान के लिए मंडल प्रभारी नियुक्त
जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सदस्यता अभियान को लेकर कस ली है। जिसकों लेकर जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की एक अहम बैठक बुधवार को अम्ब में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष बशीर मुहम्मद ने की जबकि मोर्चे के मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में भाजपा पार्टी की विचारधार के साथ नये कार्यकत्र्ता जोड़ने के लिए रणनीति तैयार की गई।
संवाद सहयोगी, अम्ब : जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सदस्यता अभियान को लेकर कमर कस ली है। इस संबंध में जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को अम्ब में जिला अध्यक्ष बशीर मुहम्मद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा की विचारधार के साथ नए कार्यकर्ता जोड़ने के लिए रणनीति तैयार की गई। इसके साथ ही सदस्यता अभियान को गति देने के लिए पांचों मंडल के प्रभारी नियुक्त किए गए। जिसमें कुटलैहड़ विधानसभा से जावेद राजू, हरोली से आरिफ मुहम्मद, ऊना से नसीर मुहम्मद, गगरेट से फजल दीन और चितपूर्णी से जान मुहम्मद को प्रभारी नियुक्त किया गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप