Move to Jagran APP

महिला मोर्चा ने तेज की विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां

चितपूर्णी महिला मोर्चा ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारिय

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 05:13 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 05:13 PM (IST)
महिला मोर्चा ने तेज की विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां
महिला मोर्चा ने तेज की विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां

संवाद सहयोगी, अम्ब : चितपूर्णी महिला मोर्चा ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को नैहरियां में हुई बैठक के दौरान महिला मोर्चा चितपूर्णी की अध्यक्ष रजनी मनकोटिया ने महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रजनी ने कहा कि केवल भाजपा सरकार ही महिलाओं की सच्ची हितैषी है। महिलाओं को पंचायती राज में आरक्षण के अलावा विधानसभा, लोकसभा या राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की बात हो तो हर जगह भाजपा ने महिला हितैषी होने की बात सिद्ध की है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा फिर से सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि जयराम के नेतृत्व में पार्टी हर वर्ग की भलाई के लिए काम कर रही है।

loksabha election banner

मोर्चा पदाधिकारी नर्मदा जसवाल ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल रही हैं। चाहे राजनीति का क्षेत्र हो या कोई भी अन्य क्षेत्र, बात सिर्फ मौका देने की है। उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और भाजपा को फिर से सत्ता में लाएंगी। महिलाएं अच्छी तरह जानती हैं कि केवल मात्र भाजपा ही उनकी हितैषी है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि 2022 के चुनाव में एक बार फिर से भाजपा को पूर्ण बहुमत प्रदान करें। इस मौके पर महिला मोर्चा चितपूर्णी की प्रभारी नर्मदा जसवाल, प्रधान ग्राम पंचायत नैहरियां नीलम कुमारी, उपप्रधान धर्मेंद्र कुमार, वार्ड पंच, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.