Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा ने वितरित कि मास्क

प्रदेश में कोविड-19 की रोकथाम के लिए सरकार की तरफ से बेहतर कार्य किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 05:18 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 05:18 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने वितरित कि मास्क
भाजपा महिला मोर्चा ने वितरित कि मास्क

जागरण संवाददाता, ऊना : प्रदेश में कोविड-19 की रोकथाम के लिए सरकार की तरफ से बेहतर कार्य किया जा रहा है। इस दिशा में सोमवार को ऊना में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने लघु सचिवालय कार्यालय में आने-जाने वाले लोगों को मास्क वितरित किए। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सचिव एडवोकेट मीनाक्षी राणा, महिला मोर्चा ऊना की अध्यक्ष रीना बासुदेवा, प्रधान सुनेहरा आशा पवार, ऊना शहर से रीतू, उपाध्यक्ष शक्ति शर्मा मुख्य रुप से मौजूद रही। विकास खंड अम्ब की महिला शिक्षा आयोजक ललिता कुमारी ने भी मास्क वितरण कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई।

loksabha election banner

ललिता कुमारी ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से कोरोना वैश्विक बीमारी का रूप धारण कर चुका है। ऐसे समय में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देशहित के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सामाजिक संस्थाओं के साथ ही राजनीतिक दल भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के लिए हर वर्ग के लोगों को सहयोग करना चाहिए, ताकि इस पुनीत कार्य को करने के लिए अन्य को भी प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से कोरोना काल में कोविड-19 के प्रति जागरूकता को लेकर सजगता से कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सचिव एडवोकेट मीनाक्षी राणा ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए लोगों को मास्क व सैनेटाइज का प्रयोग करना चाहिए। इस बीमारी को दूर भगाने के लिए जागरूकता ही मुख्य बचाव है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा के पदाधिकारी पूरे जिले में अपने स्तर पर मास्क व सैनिटाइज वितरित कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.