चुनाव आयोग ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई करे: सत्ती
हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोलकाता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो पर हमला और आगजनी मुख्यमंत्री के इशारे पर हुई। इस हिसा से अमित शाह की जान को भी खतरा हो सकता था। वहां भाजपा के झंडे़ बैनर और होर्डिंग तृणमूल कांग्रेस के गुंड़ों ने पुलिस के साथ मिलकर जबरन हटा दिए थे।
जागरण संवाददाता, ऊना : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा है कि चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि कोलकाता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो पर हमला व आगजनी मुख्यमंत्री के इशारे पर हुई। इस हिसा से अमित शाह की जान को भी खतरा हो सकता था। वहां भाजपा के झंडे, बैनर और होर्डिंग तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने पुलिस के साथ मिलकर जबरन हटा दिए थे। हार के डर से घबराई ममता बनर्जी को अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए। सत्ती ने कहा कि पूरे देश में छह चरणों में चुनाव प्रक्रिया आमतौर पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई लेकिन हिसा, आगजनी और लूटपाट सिर्फ पश्चिम बंगाल में टीएमसी के गुंडों ने भाजपा की बढ़त रोकने के लिए की। ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी का भारतीय संविधान, लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया में कोई विश्वास नहीं है। लोकतंत्र में हिसा और हत्या के लिए कोई स्थान नहीं है। चुनावों के दौरान पश्चिम बंगाल में भाजपा के खिलाफ ममता बनर्जी की हिसा की राजनीति ने कुख्यात मार्क्सवादी राज की याद दिला दी। ममता बनर्जी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की रैलियों और उनके हेलीकॅाप्टरों को उतरने की अनुमति देने से भी इंकार करती रही है। इससे यह भी स्पष्ट हो गया की भाजपा इस बार बंगाल में आशा से अधिक सफलता प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकना अब गुंडों के वश की बात नहीं है।