Move to Jagran APP

किसानों की हर समस्या का हो रहा समाधान

संवाद सहयोगी हरोली भाजपा किसान मोर्चा की बैठक शुक्रवार को घालुवाल स्थित विश्रामगृह में प

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Jul 2021 06:17 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 06:17 PM (IST)
किसानों की हर समस्या का हो रहा समाधान
किसानों की हर समस्या का हो रहा समाधान

संवाद सहयोगी, हरोली : भाजपा किसान मोर्चा की बैठक शुक्रवार को घालुवाल स्थित विश्रामगृह में प्रदेशाध्यक्ष डा. राकेश बबली की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि किसान मोर्चा प्रदेश के किसानों के हितों के लिए हर समय उनके साथ खड़ा है। चाहे बात आलू की फसल की हो और चाहे बात सेब उत्पादकों की हो। दिन रात किसान मोर्चा किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं सरकार से मंजूर करवा रहा है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आलू उत्पादक क्षेत्रो में आलू से संबंधित यूनिट व टमाटर उत्पादक क्षेत्र में टमाटर से संबंधित यूनिट लगवाने लिए किसान मोर्चा लगातार डटा हुआ है। जिला ऊना में इस बार गेंहू की रिकार्ड फसल खरीद सरकारी तौर पर की गई है। इससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिला है। बेसहारा पशुधन के लिए स्थायी योजना बनाने के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया था, जिसका नतीजा सबके सामने ही है। समस्या से किसानों व अन्य लोगो को सरकार जल्द ही राहत पहुंचाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाओं को भी धरातल पर उतर रही है। किसानों के लिए प्रदेश सरकार के समक्ष वह हर समय खड़े है। किसानों की समस्याओं को लेकर किसान मोर्चा छह जुलाई से तीन दिवसीय कार्यकारिणी बैठक करने जा रहा है। अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम बबलू, जिला ऊना के अध्यक्ष योगेश ऐरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सतीश ठाकुर, जिला महामंत्री अजय कुमार लवली, लखविद्र लक्खी, गगरेट महिला अध्यक्ष कृति देवी, विनोद ठाकुर, हरोली मंडल महामंत्री अश्वनी कुमार, महेश कुमार, सतीश कुमार, मिटू व सुनील शारदा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.