मधुमक्खियों के हमले में पांच मनरेगा मजदूर घायल
गांव चलाली में मनरेगा में काम कर रहें मजदूरों को वीरवार को दोपहर 12 बजे पांच लोगों को मधुमखियों ने काट लिया। जिसमें पूजा देवी सुषमा देवी त्रिशला देवी कर्मचंद रतनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह सभी मजदूर मनरेगा के कार्य मे लगे हुए थे
संवाद सहयोगी,भरवाई : गांव चलाली में वीरवार दोपहर करीब 12 बजे मनरेगा कार्य में लगे पांच मजदूरों को मधुमक्खियों ने काट लिया। मधुमक्खियों के हमले में पूजा देवी, सुषमा देवी, त्रिशला देवी, कर्मचंद व रतनी देवी घायल हुई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया लेकिन एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर चलाली पंचायत प्रधान सर्वजीत सिंह ने खुद घायलों को भरवाई स्थित डॉ. केशव के क्लीनिक में भर्ती करवाया जहां पर सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को घर भेज दिया गया है तथा तीन लोग उपचाराधीन हैं।