बीडीसी व जिला परिषद में भाजपा की बढ़त के आसार
पंचायतीराज चुनाव के पहले दो चरणों में जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में जीते प्रत्याशियों
पंचायतीराज चुनाव के पहले दो चरणों में जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में जीते प्रत्याशियों में भाजपा समर्थितों की संख्या ज्यादा रही है। अब तीसरे चरण के चुनाव में भी ऐसे ही रुझान आए तो जिला परिषद के साथ पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) की बाजी भी भाजपा के हाथ लगने के आसार हैं। बीडीसी और जिला परिषद के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार को होने जा रही है। इसके लिए प्रशासन ने मतगणना केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। नगर निकाय के बाद पंचायत चुनाव में भी दमखम
कुटलैहड़, गगरेट और चितपूर्णी की पंचायतों में इस बार प्रधान व उपप्रधानों की जीत का प्रतिशत भाजपा के हक अधिक में रहा है। ऐसे ही समीकरण ऊना व हरोली हलकों में भी सामने आए हैं। हालांकि कांग्रेस ने भी कई जगह पर शानदार प्रदर्शन किया है और उसके समर्थित भी कई जनप्रतिनिधि चुनाव जीते हैं। अगर तीसरे चरण में कांग्रेस प्रदर्शन में सुधार कर ले तो मुकाबला नजदीकी हो सकता है। हालांकि तीसरे और अंतिम चरण वाली अधिकांश पंचायतें भी भाजपा के प्रभाव वाली ही हैं। ऐसे में निस्संदेह तीसरे चरण के नतीजों पर भी सभी की नजर होगी।
पंचायत समिति वार्ड सदस्य के लिए भाजपा के कई चेहरे आमने-सामने थे। ऐसे में कुछ जगहों पर इसका लाभ कांग्रेस को मिल सकता है। जिला परिषद के कई वार्डो में भी भाजपा व कांग्रेस के बागी चुनाव लड़ रहे हैं। इससे भी प्रमुख दलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार दोपहर तक नतीजे आना शुरू हो जाएंगे, जिसके बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि पंचायत चुनाव के परिणाम देखकर भाजपा नेता अधिक उत्साहित हैं। जिला परिषद और बीडीसी की मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान मादक पदार्थो की बिकी पर प्रतिबंध लगा दिया है। किसी होटल, खानपान घर, दुकान या अन्य सार्वजनिक या निजी स्थान में इन पदार्थो को बेचा या वितरित नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति उक्त आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-राघव शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त