भावनाओं से खिलवाड़ कर रही सरकार : बबलू
संवाद सहयोगी अम्ब प्रदेश कांग्रेस सेवादल की यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू ने सर
संवाद सहयोगी, अम्ब : प्रदेश कांग्रेस सेवादल की यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू ने सरकार पर हमला बोला है। बबलू ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की तरह भाजपा की सरकार भी प्रदेश की जनता के लिए घातक सिद्ध हो रही है, जिस रफ्तार से प्रदेश में कोरोना महामारी अपने पांव पसार रही है। उसी रफ्तार से प्रदेश में आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिसका खामियाजा कहीं न कही प्रदेश की जनता को भुगतान पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा वोटों के लिए लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। प्रदेश में गुड़िया के नाम पर सत्तासीन हुई भाजपा आज दिन तक गुड़िया को इन्साफ नही दिला पाई है, जिसके कारण गुड़िया की मां को इन्साफ पाने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा है।