स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण का बताया महत्व
स्थानीय पुल वाला बाजार वार्ड पांच के आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
संवाद सहयोगी, ऊना : स्थानीय पुल वाला बाजार वार्ड पांच के आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य पशुधन और स्वच्छता सहित स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत जागृति पैदा करना था। शिविर में आंगनबाड़ी सुपरवाइसर कंचन देवी ने लोगों को पोषण के बारे में जानकारी प्रदान की। बताया पोषण अभियान कार्यक्रम न होकर जनआंदोलन व भागीदारी है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के बीच पोषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सुनीता व कंचन ने पहला, सुशीला व वनिता ने दूसरा तथा चंचला व संजोगिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना से बीसीसी कंचन माला ने लोगों को स्वास्थ्य ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता व स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य को पूरा करने के लिए सभी को एक होकर प्रयास करने चाहिए। मनुष्य की सबसे बड़ी दौलत उसका स्वस्थ शरीर होता है। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्मो देवी ने लोगों को हैंड वॉश व टीकाकरण के बारे में जागरूक किया। आशा समन्यवक सुनील कुमार, सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहकर्मी आशा वर्कर व अन्य महिलाओं ने भाग लिया।