Move to Jagran APP

बंगाणा के जंगलों में हो रहा जानवरों का अवैध शिकार

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के जंगलों में जानवरों का अवैध शिकार हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 03:59 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 03:59 PM (IST)
बंगाणा के जंगलों में हो रहा जानवरों का अवैध शिकार
बंगाणा के जंगलों में हो रहा जानवरों का अवैध शिकार

संवाद सहयोगी, बंगाणा : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के जंगलों में जानवरों का अवैध शिकार हो रहा है। अवैध शिकार करने वालों को न तो पुलिस का खौफ है और न वन विभाग की कार्रवाई का। क्षेत्र के समाजसेवियों ने इस अवैध शिकार पर रोक लगाने की मांग उठाई है।

loksabha election banner

पशु प्रेमियों में जगदीश चंद, राज कुमार, राजेंद्र शर्मा, राजीव धीमान, पंकज शर्मा, राजीव कुमार, अजय कुमार, संजीव कुमार, जसवीर सिंह, रामपाल सिंह ने कहा कि उपमंडल के तहत रामगढ़ धार, पिपलू धार, कारू तथा ध्यूंसर के जंगलों में बेरोकटोक जानवरों का अवैध शिकार हो रहा है। कई शिकारी झुंड में तो कई अपने वाहनों में आकर जंगलों में जानवरों का अवैध शिकार कर रहे हैं। इन लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वन मंत्री राकेश पठानिया सहित जिला पुलिस अधीक्षक एवं वन विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया है कि अवैध शिकार करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जाए।

---

जंगल को बना दिया है मस्ती का अड्डा

अवैध शिकार माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि यहां शिकार से पूर्व शिकारी नशे का सेवन करते हैं। इसका प्रमाण जंगल में शराब की बोतलों एवं जलाई गई आग से मिलता है। ये लोग जंगली जानवरों को मारकर उनका मीट बाजार एवं गांवों में बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं।

----

मामला ध्यान में आया है। जानवरों का अवैध शिकार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस टीम को दी जाएगी।

-विशाल शर्मा, एसडीएम, बंगाणा।

---

जल्द ही टीम सहित जंगलों में गश्त की जाएगी। जो भी अवैध शिकार करता हुआ पकड़ा गया उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

-संदीप सेठी, रेंज अधिकारी, वन विभाग बंगाणा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.