आठवीं के छात्र ने साइकिलिग में बनाया विश्व रिकॉर्ड
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना के आठवीं कक्षा के छात्र गुरदेव ठाकुर ने साइकिलिग में विश्व रिकॉर्ड बनाकर प्रदेश के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन किया है।
जागरण संवाददाता, ऊना : डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना के आठवीं कक्षा के छात्र गुरदेव ठाकुर ने साइकिलिग में विश्व रिकॉर्ड बनाकर प्रदेश के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन किया है। 12 वर्षीय गुरदेव ने साइकिल पर ऊना से बड़सर तक 45 किलोमीटर पहाड़ी रास्ते की दूरी मात्र दो घंटे 43 मिनट में तय कर यंगेस्ट बाइसाइकिल राइडर ऑन हिल्स का खिताब अपने नाम किया है।
गुरदेव ठाकुर ने जुलाई 2018 को यह कारनामा किया था और उस समय इस रिकॉर्ड की औपचारिकताएं पूरी करके इंटरनेशनल बुक वर्ल्ड रिकार्ड्स के लिए भेजा था। इस रिकॉर्ड पर अब उसे प्रमाणपत्र देकर इसकी पुष्टि की गई है।
इससे पहले गुरदेव ने रोलर स्केटिग में भी सीबीएसई की राष्ट्रीय खेलों में पांचवां स्थान व हैदराबाद में आयोजित डीएवी की राष्ट्रीय स्तर की रोलर स्केटिग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। कोच राजकुमार ठाकुर ने बताया कि गुरदेव ने पहाड़ी रास्ते पर नॉन स्टॉप साइकिल चलाकर अहम उपलब्धि हासिल की है। अब उन्होंने ऊना से शिमला और ऊना से दिल्ली की दूरी साइकिल से तय करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए निरंतर अभ्यास जारी है। कोच ने कहा कि गुरदेव काफी मेहनती है। वह लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करता है। उन्होंने गुरदेव को विश्व रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी है।
इसके अलावा स्कूल के प्रिसिपल अतुल महाजन ने भी विश्व रिकॉर्ड बनाने पर गुरदेव व उनकी माता सरोज रानी व पिता राज कुमार ठाकुर को बधाई दी है।