विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देसराज गौतम ने मुंबई में कार्यभार संभाला, समर्थकों में हर्ष

By Edited By:
Published: Mon, 05 Dec 2011 10:31 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, ऊना : राष्ट्रीय खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य, उत्तरी क्षेत्र के चेयरमैन एवं कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष देसराज गौतम ने सोमवार को खादी ग्रामोद्योग आयोग के मुख्य कार्यालय मुंबई में कार्यभार संभाल लिया है। आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र आर देसाई ने देसराज गौतम को शुभकामनाएं दी।

देसराज गौतम ने 'दैनिक जागरण' से बातचीत में बताया कि राष्ट्रीय आयोग ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उसे बाखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। देशराज गौतम का कहना है कि ब्लॉक अध्यक्ष को राष्ट्रीयस्तर पर सम्मान देने का श्रेय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह व कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विधायक मुकेश अग्निहोत्री को जाता है।

उधर, देसराज गौतम के कार्यभार संभालने से उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। ऊना ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष देवेंद्र वत्स, जिला युकां के पूर्व अध्यक्ष विक्रांत ठाकुर, कुटलैहड़ ब्लॉक युकां अध्यक्ष सुमित शर्मा, ऊना ब्लाक युकां अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष ज्योति अग्निहोत्री, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस महासचिव सीमा गुप्ता, अजय गुप्ता, कमलेश कुमारी, समेत कई पंचायत प्रधानों, बीडीसी सदस्य, जिला परिषद सदस्य ने देसराज गौतम के कार्यभार संभालने को लेकर बधाई दी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।