होमगार्ड विभाग से काका राम सेवानिवृत्त
हिमाचल प्रदेश होमगार्ड वाहिनी ऊना से शनिवार को बतौर कुक सेवाएं देने के बाद काका राम सेवानिवृत्त हुए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 06:47 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 06:16 AM (IST)
संवाद सहयोगी, ऊना : हिमाचल प्रदेश होमगार्ड वाहिनी ऊना से शनिवार को बतौर कुक सेवाएं देने के बाद काका राम सेवानिवृत्त हुए हैं। तकरीबन 32 साल की सेवा के बाद उनकी सेवानिवृत्ति पर सभी होमगार्ड अधिकारियों ने शारीरिक दूरी के साथ बधाई दी। सादे कार्यक्रम में ऊना वाहिनी कार्यलय ऊना में उन्हें शुभकामनाएं दी। मौके पर कमांडेंट कुलदीप राणा, कार्यलय अधीक्षक सुशील शर्मा, कंपनी कमांडर, धीरज शर्मा, वरिष्ठ प्लाटून कमांडर सुदेश कुमारी, प्लाटून कमांडर राजेंद्र सिंह, हवलदार प्रशिक्षक देवा कुमारी आदि ने भाग लिया। कुलदीप राणा ने काका राम की विभाग में दी गई सेवाओं को सराहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें