Move to Jagran APP

विश्राम गृह में क्वारंटाइन नहीं होंगे लोग

जिला मुख्यालय ऊना में एक प्रमुख विश्राम गृह अब क्वारंटाइन केंद्र नहीं रहेगा। इस विश्राम गृह के पूरे स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है और रविवार को पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 06:53 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:53 PM (IST)
विश्राम गृह में क्वारंटाइन नहीं होंगे लोग
विश्राम गृह में क्वारंटाइन नहीं होंगे लोग

जागरण संवाददाता, ऊना : जिला मुख्यालय ऊना में एक प्रमुख विश्राम गृह अब क्वारंटाइन केंद्र नहीं रहेगा। इसमें लोगों को क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा। इस विश्राम गृह के पूरे स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है। रविवार को विश्राम गृह के पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। विश्राम गृह में अभी एक व्यक्ति को क्वारंटाइन किया गया है। दैनिक जागरण में समाचार प्रकाशित होने के बाद विश्राम गृह के सभी कर्मचारियों का कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल भी ले लिया गया है।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय ऊना में एक विश्राम गृह को संस्थागत क्वारंटाइन केंद्र बना दिया गया था। इसमें अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को रखा जा रहा था। यहां एक साथ तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अगले ही दिन यहां एक और कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। यहां संस्थागत क्वारंटाइन किए गए एक परिवार के एक सदस्य की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसकी अचानक अगली रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। हैरत यह थी कि विश्राम गृह में रखे गए लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वहां तैनात स्टाफ को न तो क्वारंटाइन किया गया और न ही वहां पूरे क्षेत्र को सील किया गया था। इतना जरूर है कि स्टाफ के घर जाने पर रोक लगा दी गई थी। ऐसे में खतरा बना हुआ था। कहीं न कहीं यह स्टाफ इससे पहले भी उन लोगों के संपर्क में आ चुका था। ऐसे में स्टाफ के जो लोग घर पहुंचे थे जो बड़ी चूक थी।

जिला प्रशासन को इस मामले का पता चला तो तुरंत कार्रवाई करते हुए इस विश्राम गृह को सील कर दिया गया। विश्राम गृह में किसी के भी प्रवेश पर रोक लगा दी गई। स्टाफ के तुरंत कोरोना से संबंधित टेस्ट करवाने की प्रक्रिया पूरी की गई। शुक्रवार देर रात एक चालक समेत नौ लोगों के सैंपल लिए गए।

--------- ऊना शहर के संस्थागत क्वारंटाइन केंद्रों की व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। यहां एक प्रमुख विश्राम गृह को संस्थागत क्वारंटाइन केंद्र बनाया गया था। अब इस विश्राम गृह को खाली किया जा रहा है। रविवार को इस पूरे विश्राम गृह को सैनिटाइज करवाया जाएगा। इसमें सभी बिस्तरों की चादर आदि को भी बदला जाएगा।

विजय राय, तहसीलदार, ऊना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.