डाकघर अम्ब में कॉमन सर्विस सेंटर शुरू
डाकघर अम्ब में कॉमन सर्विस सेंटर शुरू
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 04:49 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 04:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अम्ब : अब लोग डाकघर अम्ब से डिजिटल सेवा का लाभ ले सकेंगे। शुक्रवार को चितपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह चौधरी व हिमुडा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने संयुक्त रूप से कॉमन सर्विस सेंटर (लोकमित्र केंद्र) का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पहले दिन पांच लोगों ने इसका लाभ उठाया। विधायक बलवीर सिंह चौधरी ने बताया कि इसमें लोगों को 30 से अधिक प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर चितपूर्णी भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, महामंत्री मुकेश मेहता, भाजपा मंडल कार्यालय सचिव कुलदीप ठाकुर, निरीक्षक डाकघर उपमंडल अम्ब अमिताभ वशिष्ठ व पोस्टमास्टर उपडाकघर अम्ब शक्ति लाल उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें