सत्ती ने मजदूरों को दिया राशन व खाना
पूर्व प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सड़क पर जा रहे यूपी के 150 मजदूरों के लिए मसीहा के रूप में उनकी सहायता करते हुए मानवता की मिसाल कायम की है। सतपाल सिंह सत्ती वीरवार सुबह जब अपने घर से निकले तो उन्हें सड़क पर जाते हुए लगभग 150 मजदूर मिले। सत्ती ने इतने मजदूरों को पैदल जाते हुए देखा तो गाड़ी रोककर उनका हाल जाना। मजदूरों ने आप बीती सुनाते हुए कहा कि वो उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई और सीतापुर के स्थाई निवासी हैं। रक्कड़ कॉलोनी के पास रहते थे और मजदूरी का कार्य करते थे। अब जब मजदूरों के पास काम नहीं रहा और उनके पास खाने के लिए भी कुछ
जागरण संवाददाता, ऊना : पूर्व प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सड़क माध्यम से जा रहे उत्तर प्रदेश के 150 मजदूरों खाना, राशन व जरूरत का सामान दिया। वह वीरवार सुबह जब घर से निकले तो उन्हें ये मजदूर मिले। राशन खत्म होने पर मजदूर उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई और सीतापुर जा रहे थे। यहां रक्कड़ कॉलोनी के पास रहते थे और मजदूरी करते थे। इसके अलावा मैहतपुर में बिहार के जिला मोतिहारी के पश्चिम चंपारन के मूल निवासी 14 मजदूर भी शामिल थे। सत्ती ने इन सभी के जरूरी दस्तावेज लेकर प्रशासन को इनके पास बनाने के लिए कहा और इन सभी मजदूरों को गाड़ी आदि की व्यवस्था करके उनके घर भेजने का आश्वासन भी दिया।