मैहतपुर में निकली शिव संदेश रथयात्रा
ना। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मैहतपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय शिव संदेश रथ यात्रा का 1
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 05:28 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 05:28 PM (IST)
संवाद सहयोगी, ऊना : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मैहतपुर ने चार दिन तक शिव संदेश रथ यात्रा निकाली। रथयात्रा मैहतपुर, ऊना, संतोषगढ, टाहलीवाल सहित करीब 50 गांव से गुजरी। मैहतपुर की संचालिका बीके बबीता बहन ने बताया कि इस रथयात्रा के माध्यम से खुशनुमा जीवन, संबंधों में मधुरता, सकारात्मक जीवन शैली का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि परमपिता परमात्मा शिव का इस शिवरात्रि के अज्ञानता की रात्रि में अवतरण होता है। दुलैहड़ की प्रधान आशा कौशल ने कहा कि यह रथयात्रा लोगों को बहुत ही अच्छा संदेश गई। चंडीगढ़ से आए बीके एमपी अग्निहोत्री ने नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें