जमीन विवाद में सरिए से वार कर पड़ोसी का सिर फोड़ा
जिला के भैरा गांव में जमीनी विवाद के चलते दो लोगों ने मिलकर अपने पड़ोसी पर सरिए की पाइप से हमला करके उसका सिर फोड़ डाला। मारपीट में घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब भर्ती करवाया गया है। मामले की सुचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार आरोपित लोगों पर मामला दर्ज करने मामले की जांच शुरू कर दी है।
संवाद सहयोगी, अम्ब : जिला के भैरा गांव में जमीन विवाद में दो लोगों ने पड़ोसी पर सरिए से हमला कर उसका सिर फोड़ डाला। घायल को सिविल अस्पताल अम्ब भर्ती किया गया है। भैरा निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका अपने चाचा से जमीन विवाद है। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे जब वह अपने घर का गेट खोल रहा था तो पड़ोसी साहिल और सुनील ने उसका रास्ता रोका और उससे धक्का-मुक्की करने लगे। उन्होंने सरिए से उसके सिर पर हमला करके लहूलुहान कर दिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। शोर सुनकर स्वजन मदद के लिए पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। पुलिस थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है।