लोगों को पोषाहार का बताया महत्व
बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला द्वारा गांव मलांगड़ में पोषण माह के दौरान शिविर का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, पिपलू : बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला द्वारा गांव मलांगड़ में पोषण माह के दौरान शिविर का आयोजन किया गया। पर्यवेक्षक वृत धुंधला प्रदीप भटनागर ने सदस्यों को संतुलित पोषाहार के बारे में जागरूक किया। लोगों को सही पोषण की जानकारी दी। कहा कि कुपोषण हमारे देश की एक गंभीर समस्या है। इसका मुख्य कारण हमारे खानपान का बिगड़ना है। हमें अपने खानपान में शुद्धता अपनानी होगी, जैसे शुद्ध स्थानीय खाद्य पदार्थो का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना होगा। हमें अपने आहार में हरी सब्जियां, घर का दूध, प्राकृतिक खेती द्वारा उत्पन्न हुई वस्तुओं का ही प्रयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मलांगड़ के प्रधान राजेंद्र कुमार ने भी अपने विचार लोगों के साथ साझा किए। पोषण अभियान पर प्रकाश डालते हुए खंड समन्वयक (पोषण) शिव कुमार ने पोषण अभियान के तहत दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया।
इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए उचित पोषक तत्वों वाला आहार लेने संबंधित जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुषमा शर्मा, आंगनबड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर्स सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।