पौधारोपण कर मनाया बेटी का जन्मदिन
घनारी तहसील के तहत गांव अभयपुर कबीर सामुदायिक भवन में उपप्रधान शाम लाल ने बेटी सरिता कुमारी के जन्मदिन पर पौधारोपण किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 03:33 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 05:08 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गोंदपुर बनेहड़ा : घनारी तहसील के तहत गांव अभयपुर कबीर सामुदायिक भवन में उपप्रधान शाम लाल ने बेटी सरिता कुमारी के जन्मदिन पर पौधारोपण किया। उपप्रधान ने कहा कि हर माता-पिता को बेटी के जन्मदिन पर पौधारोपण जरूर करना चाहिए। भारत सरकार भी लड़कियों को पढ़ने के लिए कई योजनाओं के माध्यम से सहायता दे रही है। यदि हम उनको आगे बढ़ने की आजादी दें तो वो शिखर पर पहुंच सकती हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें