ऊना के वार्ड दस में नहीं रहेगी पेयजल किल्लत
सदर के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। कांग्रेस के कार्यकाल ऊना के साथ भेदभाव होता रहा है लेकिन अब जयराम सरकार ऊना को उसका हक दे रही है। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने नगर परिषद ऊना के वार्ड नंबर 10 में पेयजल समस्या के समाधान के लिए नए बोर का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ऊना शहर में पानी की समस्या समाधान के लिए करीब 65 लाख रुपये अलग-अलग योजनाओं पर खर्च
जागरण संवाददाता, ऊना : ऊना सदर में विकास कार्र्यो में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। कांग्रेस के कार्यकाल में ऊना से भेदभाव होता रहा है, लेकिन अब जयराम सरकार ऊना को उसका हक दे रही है। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने वीरवार को नगर परिषद ऊना के वार्ड 10 में पेयजल समस्या के समाधान के लिए नए बोर का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ऊना शहर में पानी की समस्या समाधान के लिए करीब 65 लाख रुपये अलग-अलग योजनाओं पर खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊना का विकास प्रेम कुमार धूमल सरकार के समय हुआ, उसके बाद वीरभद्र सरकार ने सदर हलके के विकास को ग्रहण लगाया और अब जयराम सरकार बयाज सहित ऊना का विकास कर रही है।
वार्ड दस में पेयजल को लेकर काफी समय से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की मांग को देखते हुए आईपीएच विभाग ने अलग से पेयजल का बोर करने का कार्य शुरू करवाया है। इससे वार्ड निवासियों को काफी मदद पेयजल आपूर्ति में मिलेगी। इस पेयजल योजना पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होंगे। सत्ती ने कहा कि ऊना सदर हलके में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष फोकस किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं घर-द्वार पर मिल सके।