जन्मदिन वाले दिन ही युवक की सड़क हादसे में मौत
उपमंडल बंगाणा के तलमेहड़ा निवासी 24 वर्षीय युवक अभिषेक की गगरेट के ओयल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई।
संवाद सहयोगी, बंगाणा : उपमंडल बंगाणा के तलमेहड़ा निवासी 24 वर्षीय युवक अभिषेक की गगरेट के ओयल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। ओयल गांव के समीप टिप्पर व बाइक की टक्कर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभिषेक का जन्मदिन भी सोमवार को ही था। परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। अभिषेक बाइक पर गगरेट की तरफ जा रहा था। ओयल गांव के समीप पहुंचने पर बाइक एक टिप्पर से जा टकराई। अभिषेक को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उसे गगरेट अस्पताल पहुंचाया। यहां से होशियारपुर रेफर कर दिया गया। वहां से भी पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान अभिषेक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अभिषेक के पिता आइटीबीपी में सेवाएं दे रहे हैं। अम्ब के डीएसपी मनोज जम्वाल ने पुलिस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है।