आठ साल की बच्ची से दुराचार
अम्ब उपमंडल के तहत एक गांव की आठ वर्षीय बची से दुराचार का मामला सामने आया है।
जागरण संवाददाता, ऊना : अम्ब उपमंडल के तहत एक गांव की आठ वर्षीय बच्ची से दुराचार का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में बच्ची को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपित व्यक्ति के खिलाफ धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुष्टि पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने की है। बच्ची के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। रिश्ते में दूर का चाचा बताया जा रहा है। जब इसकी सूचना बच्ची के पिता को लगी तो वह बच्ची को अस्पताल अम्ब ले गए। वहीं अम्ब पुलिस थाना के प्रभारी गौरव भारद्वाज भी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। बच्ची के पिता ने महिला पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि शुक्रवार देर शाम नौ से दस बजे के बीच आरोपित ने उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उधर सिविल अस्पताल अम्ब से बच्ची को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया गया। इस मामले में महिला पुलिस थाना प्रभारी बिदु चंदेल ने कहा कि आरोपित को गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुमन बाला के नेतृत्व में आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपित को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।