दियोली वाड़ी गांव में भंडारा व भगवती जागरण होगा
माता चितपूर्णी का वार्षिक 1
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 03:09 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 03:09 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गगरेट : दुर्गा मंडल कमेटी दियोली की ओर से माता चितपूर्णी का 18वां भंडारा दियोली वाड़ी गांव में लगाया जाएगा। शनिवार सुबह माता चितपूर्णी के दरबार से माता की ज्योति दुर्गा मंडल कमेटी और गांववासी लाएंगे। शाम को कलशयात्रा व दुर्गा माता की झांकियों के साथ गाव की परिक्रमा की जाएगी। रविवार सुबह दुर्गा सप्तशती पाठ व हवन होगा। हवन की समाप्ति पर कन्या पूजन किया जाएगा। इसके बाद भंडारा लगाया जाएगा। रात को माता भगवती जागरण होगा। दुर्गा मंडल कमेटी ने क्षेत्र के सभी लोगों से धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने का आह्वान किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें