फेसबुक पर हुई गहरी दोस्ती में लुटा दिए 25 लाख, मुख्याध्यापिका हुई ठगी की शिकार
फेसबुक पर हुई गहरी दोस्ती के चक्कर में सरकारी स्कूल की मुख्याध्यापिका से 25 लाख रुपये ठग लिये।
By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 11:35 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 11:35 AM (IST)
ऊना, जेएनएन। पुलिस थाना ऊना के तहत पड़ते एक सरकारी स्कूल की मुख्याध्यापिका ने फेसबुक पर दोस्ती कर अपनी मेहनत की कमाई से हाथ धो लिया है। पीड़िता ने करीब 25 लाख की जमापूंजी गंवा ली है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस के पास कर दी है। जानकारी के अनुसार शातिर युवक ने महिला के साथ खुद को यूके निवासी बताया और हेराफेरी कर ठगी का शिकार बनाया।
फेसबुक पर गहरी दोस्ती होने के चलते महिला को उस पर विश्वास हो गया और महिला को झांसे में लेकर उससे करीब 25 लाख की ठगी की है। जब तक महिला को ठगी का एहसास हुआ तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हैरानी की बात यह है दूसरों को ज्ञान देने वाले शिक्षक किस तरह ठगी का शिकार हो गयी। उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें