गर्भवती पत्नी को पीटा, अस्पताल में भर्ती
उपमंडल अम्ब के तहत बेहड़ गांव में किराये के मकान में रह रही एक गर्भवती महिला को उसके पति द्वारा पीटने का मामला सामने आया है।
संवाद सहयोगी, अम्ब : उपमंडल अम्ब के तहत बेहड़ गांव में किराये के मकान में रह रही एक गर्भवती महिला को उसके पति द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रेही निवासी एक महिला ने पुलिस थाना अम्ब में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह यहां बेहड़ गांव में अपने पति के साथ किराये के मकान में रहती है। वह करीब नौ माह से गर्भवती है। आरोप है कि शनिवार को उसके पत्नी ने उसे कहा कि वह मायके चली जाए। जब उसने मना किया तो पति ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और मकान से बाहर निकाल दिया। देर शाम आठ बजे उसके पेट पर लात मार दी जिसके कारण उसकी तबियत बिगड़ गई। इस घटना को पड़ोसन को बताया। जो उसे सिविल अस्पताल अम्ब ले आई। यहां से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।