मां के उपकारों की गिनती नहीं हो सकती : अतुल
बढेड़ा के शिव मंदिर में श्रीराम कथा चल रही है। अतुल कृष्ण महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीराम भक्ति से जोड़ा।
संवाद सहयोगी, हरोली : बढेड़ा के शिव मंदिर में श्रीराम कथा चल रही है। अतुल कृष्ण महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीराम भक्ति से जोड़ा। कहा हमें दूसरों से बदला नहीं लेना है अपितु खुद को बदलना है। राग-द्वेष एवं शत्रुता की खाई में न गिरें तो ही अच्छा। प्रभु की भक्ति में कायरता नहीं वीरता होनी चाहिए। संसार में मां का स्थान कोई नहीं ले सकता जबकि वह सबकी जगह ले सकती है। मां हमें पिता, भाई, बहन, गुरु, मित्र अनेक रूपों में सहारा देती है। इसलिए मां को कभी अपमानित या दुखी नहीं करना चाहिए। मां के उपकारों की गिनती नहीं हो सकती। भगवान श्रीराम ने तो कैकेयी जैसी मां को भी कभी अपनी नजरों से नहीं गिरने दिया। क्रोध का प्रारंभ मूर्खता एवं उसका अंत पश्चाताप से होता है। त्याग में सुख है संग्रह में नहीं। जहां सुमति है वहीं दैवी संपत्तियां निवास करती हैं। परिवर्तन जिंदगी का हिस्सा है। इसे स्वीकार किए बिना आगे नहीं बढ़ा जा सकता। कथा में अश्विनी कुमार, प्रवीण धीमान, रामकिशन, दीपक ठाकुर, विक्कू ठाकुर, अवतार सिंह, रवि ठाकुर, सुदर्शन ठाकुर, अरविद शर्मा, विजय कुमार, पं. हरिकिशन शर्मा, रामकुमार, विक्की राणा, मलकीत सिंह, सुखविंदर बग्गा, रोहित राणा, बलकार सिंह, संदीप ठाकुर, राजिंद्र सिंह, अक्षय राणा, रोमन ठाकुर, रणवीर सिंह, सरदारी लाल, संजीव कुमार, कश्मीर सिंह, नरिद्र सिंह, रविद्र ठाकुर, रवि धीमान, कमलजीत, अजय कुमार, चंद्रशेखर शर्मा, रमाकांत शर्मा, सहज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप