सुनीता देवी प्रधान व कुलवंत कौर सचिव बनी
महिला ब्लॉक कांग्रेस हरोली की बैठक धर्मपुर में अध्यक्ष सुमन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी, टाहलीवाल : महिला ब्लॉक कांग्रेस हरोली की बैठक धर्मपुर में अध्यक्ष सुमन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला परिषद सदस्य सुभद्रा चौधरी भी मौजूद रही। इस दौरान ग्रामीण स्तर पर महिला कांग्रेस इकाई का गठन किया गया। इसमें सुनीता देवी को प्रधान व कुलवंत कौर को सर्वसहमति से सचिव चुना गया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी व लोकसभा चुनावों को लेकर ग्रामीण स्तर पर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर महिला कांग्रेस इकाइयों का गठन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिला शक्ति को कोंग्रेस से जोड़ना है। कांग्रेस में प्रत्येक कार्यकर्ता को उचित सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से हरोली क्षेत्र से भेदभाव किया है। इस अवसर पर सुरेखा राणा, सुमन देवी, अरुना, परमजीत सहित अन्य उपस्थित रहे।