यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दो दिन और चलेगी आचलिकस्तरीय प्रदर्शनी : गौतम

ऊना : खादी ग्रामोद्योग की आंचलिक स्तरीय प्रदर्शनी को जनता की माग पर दो दिन और बढ़ा दिया गया है। अब पांच के बजाय प्रदर्शनी का समापन सात फ रवरी को दोपहर तीन बजे होगा। इसमें हिमाचल प्रदेश 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरक्त करेंगे। यह जानकारी खादी ग्रामोधोग आयोग के उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष देशराज गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में लोगों का रूझान बढ़ रहा है। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रदेशों से खादी एवं प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत लाभांवित इकाइयों द्वारा भाग लिया गया है। आगतुकों के लिए प्रदर्शनी में खरीदारी के लिए रखे गए उत्पादों को एक थीम में प्रदर्शनी क लिए रखा गया है, जो कि लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत भी लोगों को अपना उद्योग स्थापित करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है तथा संबंधित दस्तावेज लोगों में बाटे जा रहे है। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग आयोग कार्यालय धर्मशाला से वीरेंद्र कुमार शर्मा, शिमला कार्यालय से राजू कश्यप तथा सुरेश दत्त शर्मा व गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर