यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जेई व एएई की पदोन्नति की पैरवी सरकार से करेंगे : मुकेश

जागरण संवाददाता, ऊना : उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को बहडाला में बिजली बोर्ड के कनिष्ठ एवं अतिरिक्त सहायक अभियंता संघ की वेबसाइट लाच की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के कनिष्ठ अभियंता (जेई) व अतिरिक्त सहायक अभियंता (एएई) को पदोन्नति दिए जाने की पैरवी वह सरकार के समक्ष करेगे और इस वर्ग को लाभ दिलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य बिजली बोर्ड में निचले स्तर पर के कर्मचारियों की कमी का मामला सरकार के ध्यान में है। सरकार द्वारा बिजली बोर्ड में पदों को मंजूरी प्रदान करते समय निचले स्तर के पदों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड के पास बेहतरीन इजीनियरों की टीम है, जिनकी दक्षता को देखते हुए प्रदेश में काग्रेस की सरकार बनने के बाद चार प्रोजेक्ट बिजली बोर्ड को दिए गए है। प्रदेश की नदियों में विद्युत क्षमता के रूप में सोना बहता है, जिसके दोहन से हम आर्थिक विकास और खुशहाली प्राप्त करने के साथ-साथ उत्तरी भारत की बिजली की माग को भी पूरा कर सकते है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का बिजली बोर्ड के साथ हमेशा लगाव रहा है। यही वजह है कि उन्होंने प्रदेश में काग्रेस की सरकार सत्तासीन होने के बाद इस बोर्ड को क्रियाशील बनाने के लिए चार प्रोजेक्ट बोर्ड को दिए है। सरकार से एसडीओ के एकमुश्त पद स्वीकृत करवाने का प्रयास किया जाएगा जिससे जेई को पदोन्नति का मौका मिल सके। उन्होंने यह वेबसाइट तैयार करने वाले इजीनियर विकास को स्मृतिचिह्न प्रदान करके सम्मानित भी किया। कनिष्ठ अभियंता एवं अतिरिक्त सहायक अभियंता संघ के अध्यक्ष इजीनियर आरडी अगिन्होत्री व महासचिव इजीनियर डीएस ढटवालिया ने भी अपनी समस्याओं के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, जिला काग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, खादी बोर्ड के उत्तरी क्षेत्र के निदेशक देशराज गौतम, केसीसी बैंक के निदेशक राजीव गौतम, जिला काग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष अविनाश कपिला, जिला काग्रेस लीगल सैल के संयोजक वीरेंद्र मनकोटिया, बिजली बोर्ड के चीफ इजीनियर एसएस परमार व एसपी अनुपम शर्मा आदि मौजूद रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर