रोजगार का वादा कर अब पकौड़े बनाने का सुझाव : यादव
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने नालागढ़ के बघेरी में जन क्रांति यात्रा के दौरान पहुंचे।
संवाद सूत्र, नालागढ़ : युवा कांग्रेस की जन क्रांति यात्रा मंगलवार को नालागढ़ के बघेरी पहुंची। यात्रा की अगुआई युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा दो करोड़ युवाओं को रोजगार देना का वादा कर सत्ता में आई थी। अब पकौड़े बनाने का सुझाव दिया जा रहा है। कालाधन वापस लाने और लोगों के खातों में पैसे डालने की बात कही थी, लेकिन कुछ लोग देश का पैसा लूटकर विदेश भाग रहे हैं। यादव ने आरोप लगाया कि सीबीआइ हो या अन्य संस्था केंद्र सरकार सभी का दुरुपयोग कर रही है। लोगों का भरोसा इस सरकार से उठता जा रहा है।
इससे पहले नालागढ़ के विधायक लखविंद्र सिंह राणा व युकां कार्यकर्ताओं ने केशव चंद यादव को तलवार भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युकां श्रीनिवासन, प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर, योगेश्वर राणा, रणधीर सिंह, हुसन ठाकुर, दारा सिंह, हरपाल सिंह, मनप्रीत सिंह, गु¨रद्र सिंह, धजभवर सिंह, विक्की आदि मौजूद रहे।