सनसनी: धर्मपुर में पुलिस थाना से आधा किलोमीटर दूर हाईवे पर दिनदहाड़े महिला का शव बरामद
Women Dead Body Recovered in Dharmpur जिला सोलन के कालका शिमला नेशनल हाईवे पर स्थित धर्मपुर में एक अज्ञात महिला का शव मिला है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 28 Nov 2019 03:02 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 03:02 PM (IST)
सोलन, जेएनएन। जिला सोलन के कालका शिमला नेशनल हाईवे पर स्थित धर्मपुर में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। अचानक इस तरह नगर में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। वीरवार दोपहर करीब पौने 12 बजे धर्मपुर पुलिस स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर दूर एक पेट्रोल पंप के नजदीक से यह शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
अभी तक मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। डीएसपी परवाणू योगेश रोलटा, एसएचओ धर्मपुर दयाराम भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस शव की शिनाख्त करने के साथ साथ मौत के कारण की जांच करने में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें