महिला स्वरोजगार कार्यक्रम की जानकारी दी
संवाद सहयोगी, परवाणू : नगर परिषद परवाणू के सभागार में दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजी
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 May 2018 06:40 PM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 06:40 PM (IST)
संवाद सहयोगी, परवाणू : नगर परिषद परवाणू के सभागार में दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा, जिला प्रबंधन अखिलेश सिंह, पूजा जोशी, नीलम देवी उपस्थित थी।
कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा ने सभी महिलाओं को महिला सशक्तीकरण व महिला स्वरोजगार कार्यक्रम के बारे में अवगत करवाया। वहीं अखिलेश सिंह ने महिलाओं को नेशनल अर्बन लाइवलीहुड मिशन की जानकारी दी तथा इसके लाभों के बारे में बताया। सीआरपी नीलम देवी ने सभी महिलाओं को नगर परिषद के एनयुएलएम योजना से अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें