Move to Jagran APP

परवाणू सेक्टर चार में भूस्खलन से कॉलोनी को खतरा

औद्योगिक नगरी परवाणू में बारिश से करोड़ों का नुकसान है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 07:47 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 07:47 PM (IST)
परवाणू सेक्टर चार में भूस्खलन से कॉलोनी को खतरा
परवाणू सेक्टर चार में भूस्खलन से कॉलोनी को खतरा

संवाद सूत्र, परवाणू/दाड़लाघाट : औद्योगिक नगरी परवाणू में बारिश से करोड़ों का नुकसान हुआ है। कई लोग बेघर होने को भी मजबूर हो गए हैं। सेक्टर चार में आइएचएसडीपी कॉलोनी के एक ब्लॉक के नीचे पहाड़ी में कटान होने से मकानों को खतरा पैदा हो गया है। एहतियातन घरों को खाली कर दिया है। कई जगह डंगे गिरने से वाहनों को भी नुकसान हुआ है। सेक्टर चार में सोमवार को ठाकुर दास शर्मा, नगर परिषद परवाणू के कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा, जेई केडी शर्मा, हिमुडा के एक्सईएन राकेश भाटिया, एसडीओ राजेश ठाकुर ने मौके का जायजा लिया। डीएवी स्कूल के पास का डंगा भी गिर गया।

loksabha election banner

वहीं, उपमंडल दाड़लाघाट में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दाड़लाघाट में कई संपर्क मार्ग भूस्खलन से बंद हैं। बारिश से टमाटर, गोभी, मक्की, अदरक की फसल तबाह हो रही है।

-----------

बीबीएन में 12 से अधिक मार्ग बंद

संवाद सूत्र, नालागढ़ : औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में बारिश ने एक बार फिर जमकर कहर बरपाया है। क्षेत्र में सभी नदी-नाले उफान पर हैं। सड़कें भी तालाब बन गई हैं। भूस्खलन होने से 12 से अधिक मार्ग बंद हैं। नालागढ़-रामशहर-शिमला मार्ग कई जगह ल्हासे गिरने से बंद है। नालागढ़-तालड-साई, नालागढ़-घरेड मार्ग भटोली के पास अवरुद्ध है। नालागढ़-कवारनी, नालागढ़-बवासनी-साईमार्ग गोयला पन्नर के पास बंद है। नालागढ़ अल्यौण मार्ग, नालागढ़-चमदार, नालागढ़-गोलजमाला-गुच्चरहट्टी, नालागढ़-भरतगढ़ वाया भोगपुर मार्ग पेड़ गिरने से बंद हो गया है। लोक निर्माण विभाग को बारिश में मार्ग खोलने में खासी परेशानी हो रही है। बारिश से किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें उभर आई हैं। खेतों में कटी हुई मक्की की फसल को काफी नुकसान हुआ है। बारिश धान की फसल के लिए भी उपयुक्त नहीं है। यदि बारिश कुछ दिन और हुई तो पशु चारा मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता संजीव अगिन्होत्री ने बताया कि लेबर और मशीनरी मार्गो को बहाल करने में लगी है। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि करीब 24 बस रूट प्रभावित हुए हैं।

--------

सुबाथू क्षेत्र में छह मार्ग बाधित

संवाद सूत्र, सुबाथू : सुबाथू, धर्मपुर, कुनिहार व कुठाड़ सहित छह मार्ग बाधित हैं। मार्ग बंद होने से यातायात जाम लगता रहा। धर्मपुर के नजदीक डगरोपुल, गंबरपुल व कुठाड़ मार्ग पर मलबा आ गया था। सोलन मार्ग पर पुलिया बंद होने के कारण पूरा मलबा सड़क पर आ गया। सुबाथू लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजीत कुमार ने कहा की सभी मार्गो को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

-------

अर्की में जनजीवन प्रभावित

संवाद सूत्र, अर्की : उपमंडल में शनिवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई मार्ग बंद हैं। वहीं, फसलें खराब हो गई हैं। तैयार मक्की के लिए बारिश काफी नुकसानदायक है। बारिश के बाद ठंड ने भी दस्तक दे दी है। सोमवार को अर्की से रौड़ी मार्ग पर चट्टानें गिर गई। वहीं डुमैहर से कुनिहार और डुमैहर से नालागढ़ मार्ग भी बंद रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.